समाधान दिवस में आई तीन शिकायतें मोके पर कराया समाधान

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ मे आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने जनसमस्याएं सुनी। समाधान दिवस में जमीन संबंधी तीन समस्याएं आई। जिनमें झाझर से दो और शेखपुर माम से एक समस्या आई।

एसडीएम सिकंदराबाद रविशंकर सिंह और सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने तुरंत मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम भेजकर समाधान कराया।

इसी बीच एसडीएम और सीओ ने नगर समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।