साप्ताहिक चलित यज्ञ का आयोजन

IN8@फिरोजपुर झिरका….रविवार की सुबह आर्य समाज गढ़ अंदर की कार्यकारिणी द्वारा कोरोना वायरस से इलाके के लोगों को बचाने के भाव से अपने साप्ताहिक यज्ञ को चलित यज्ञ का रूप देकर यज्ञ द्वारा गढ़ अंदर की गलियों में फेरी लगाई गई। जिसमें वैदिक मंत्रों द्वारा औषधियुक्त सामग्री से आहुतियाँ दी गई । इस मौके पर कार्यकारिणी को शहर वासियों द्वारा सहयोग कर प्रोत्साहित किया गया। आर्य समाज गढ़ अंदर के प्रधान सुरेश झालानी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस महामारी से निजात पाने के लिए हमें घरों में रहना होगा। सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। ‘ 2 गज दूरी मास्क है जरूरी’ की पालना करना जरूरी है। महामारी से निजात दिलाने के लिए साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

शहर वासियों ने अपने अपने घरों से भी औषधियुक्त सामग्री व गाय के घी द्वारा आहुतियां दी गई। इस मौके पर कार्यकारिणी के संरक्षक कमेटी प्रमुख देवीराम , संरक्षक मास्टर सुभाषचंद सिंघल , प्रधान मास्टर श्री सुरेश चंद झालानी , उप प्रधान श्री लखपत आर्य , मंत्री महेंद्र आर्य, मास्टर कैलाश, कोषाध्यक्ष यशपाल , उप कोषाध्यक्ष भू देव आर्य , भंडार व्यवस्थापक उमेश आर्य , प्रचार प्रसार मंत्री रमेश आर्य व सह प्रचार प्रसार मंत्री दीपेश आर्य सहित काफी लोग रहे।