सामान लेने गई किशोरी को अगवा करने पर दो नामजद

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के झाझर चौकी क्षेत्र निवासी सामान लेने गई किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि बुधवार सुबह 11 वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी सामान लेने गई थी।

जो वापस नहीं लौटी। मिलने जुलने तथा रिस्तेदारियों में तलाश करने पर भी किशोरी का कोई पता नहीं चला। बताया गया है कि किशोरी की दोस्त सहरीन का भाई सुहेल पुत्र भोला जो उसी समय से गायब है।

अपने साथी चिराग पुत्र बंटी के साथ मिलकर किशोरी को बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।