सुरेंद्र नागर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने जताई खुशी

सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहर-गुलावठी। गुलावठी निवासी राज्यसभा सुरेंद्र सिंह नागर के भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों मैं खुशी की लहर| तथा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।

उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगर के कुछ गणमान्य लोगों का कहना है कि सुरेंद्र नागर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी को बल मिलेगा|

और गुलावठी नगर की स्थिति भी सुधरेगी। बधाई देने वाले लक्ष्य फाउंडेशन के चेयरमैन नवनीत कुमार शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, डिस्ट्रिक्ट बार ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद अनिल सिंहल, भाजपा नेता रामकुमार कौशिक, शिक्षाविद् दिनेश कौशिक आदि ने उन्हें दी बधाई।