सोहना में महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता व कलश रैली

Spread the love

IN8@सोहना ….. सोहना के गांव अभयपुर में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं ने पोषण जागरूकता व कलश रैली निकाली। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से निकाली गई इस रैली में मौजूद महिलाओं के बीच बोलते हुए सुपरवाइजर अनिता कुमारी ने संदेश दिया कि जब तक हमारा खानपान अच्छा नही होगा, तब तक कुपोषण दूर नही होगा। हम सभी को प्रतिदिन हरी सब्जियां, मौसमी फल, जूस और सलाद का सेवन करना चाहिए। जंक फूड से बचना चाहिए ताकि हम सभी पूरी तरह निरोगी रहे।