हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में 14 नए चेयरमैनों एवं एक वाइस-चेयरमैन की नियुक्ति की

Spread the love


IN8@चंडीगढ़ …..हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों एवं निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।


इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन एवं चरखी दादरी जिला की बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के रणधीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। साथ ही कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।