हुड़दंगियों ने दी जान से मारने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला। थाने के गांव गांगरौल निवासी सुरेशचंद्र शर्मा पुत्र शांति स्वरूप शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि गांव के दो लोग रोजाना शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। विरोध करने पर गालीगलौज व मारपीट करतें हैं।

मंगलवार रात दोनों हुड़दंगियों का हुड़दंग करने का विरोध करने पर उसके व उसके पुत्र के साथ गालीगलौज कर भुगतने की धमकी दी। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।