सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर।मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने बुलंदशहर की 11 वर्षीय पूर्वी मावी की आंख की रोशनी बचाई। बच्ची की दाहिनी आंख के पीछे आईबॉल के आकार का ऑर्बिटल ट्यूमर था।पिछले 3 महीने से आंख बाहर निकल रही थी और नजर कमजोर हो रही थी। MRI में ट्यूमर ऑप्टिक नर्व के बेहद पास मिला। देरी होने पर स्थायी अंधापन और न्यूरोलॉजिकल दिक्कत का खतरा था।
डॉ. रोहित कुमार पांडे, सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी के नेतृत्व में टीम ने मॉडिफाइड FTOZ क्रेनियोटॉमी तकनीक से सर्जरी की। खोपड़ी और चेहरे की हड्डी के रास्ते ट्यूमर को सुरक्षित निकाला गया।सर्जरी सफल रही। बच्ची 6 दिन बाद स्वस्थ होकर घर गई।डॉ. पांडे की सलाह: “बच्चे की आंख का उभरना, सूजन या अचानक नजर कम होना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। समय पर जांच जरूरी है।
