1997 से रखी शराब को प्रशासन की निगरानी में करवाया गया नष्ट

Spread the love

IN8@तावडू…. सदर थाना तावडू ने 1997 से अब तक रखी हुई 35 सौ शराब की पेटियों को कोर्ट के आदेश पर एसडीएम डॉक्टर नरेश कुमार की निगरानी में नष्ट किया गया। वहीं डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि सन 1997 से दिसंबर 2020 के 86 मुकदमों में सदर पुलिस तावडू द्वारा 35 सौ बोतल शराब अंग्रेजी देसी के अलावा देसी मार्का की शराब शामिल हैं, जिन को नष्ट कर दिया गया।
कोर्ट के निर्देश पर एसडीएम डॉक्टर नरेश कुमार, डीएसपी सुधीर तनेजा, जिला निरीक्षक भूप सिंह व सदर थाना प्रभारी चंद्रभान भारद्वाज की 4 सदस्य कमेटी का गठन कर किया गया। इस दौरान 35 सौ शराब की पेटियां नष्ट करने के आदेश दिए गए। जिसमें एसडीएम डॉक्टर नरेश कुमार की निगरानी में पूरी कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी करवा कर कार्य को अंजाम दिया गया।