26 मई को होगी थैलेसीमिया पीड़ित शिवानी की सर्जरी-मनवीर सिंह

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर से देश प्रसिद्ध थैलेसीमिया से पीड़ित शिवानी को प्रत्येक 20 दिन मैं दो यूनिट ब्लड चढवाना पड़ता है। बाड़ा हिंदूराव हॉस्पिटल मैं अब शिवानी को पित्त की थैली में पथरी है।

जिसका ऑपरेशन अपोलो हॉस्पिटल मैं डॉक्टर सुशील कुमार जैन करेंगे ।आपको बताते चलें कि जनपद बुलंदशहर के गांव दौलतगढ़ निवासी शिवानी के पिता ठाकुर मनवीर सिंह ऑल इंडिया थैलेसीमिया मिशन संयोजक देश के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की लड़ाई लड़ रहे हैं।और पीड़ितों का इलाज करा रहे हैं जो खुद ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित हैं।

जिनका कई वर्ष पहले ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली डॉक्टर सुधीर कुमार त्यागी द्वारा किया गया था।

जिन का इलाज सुपरस्टार संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त नरगिस दत्त फाउंडेशन मुंबई से करा रहे हैं। ठाकुर मनवीर सिंह का सर्जरी से लेकर आज तक जो भी महीने की मेडिसन आती हैं।उनका खर्च संजय दत्त और प्रिया दत्त नरगिस दत्त फाउंडेशन मुंबई से उठा रहे हैं।

जागा मन का भाव तो शिवानी पहुंची भगवान बांके बिहारी के दरबार थैलेसीमिया पीड़ित शिवानी ने सर्जरी से पहले आज वृंदावन जाकर बांके बिहारी के दरबार वृंदावन में पिता ठाकुर मनवीर सिंह और चाचा ठाकुर टीटू सिंह के साथ भगवान बांके बिहारी लाल के दर्शन कर टेका माथा।