IN8@पटौदी…..गुरुग्राम के भाजपा विधायक सुधीर सिंगला ने गोकलपुर स्थित महाभारत कालीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की और जूना अखाड़े के श्रीमहंत धीरज गिरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर उन्होंने ऐतिहासिक महाभारत कालीन मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए तालाब के निर्माण में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का पंचामृत से जलाभिषेक किया। इस मौके पर जूना अखाड़े के श्रीमहंत धीरज गिरी महाराज ने मंदिर पधारने पर एमएलए सुधीर सिंगला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राव रणधीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
कार कैंटर से टकराई, महिला सहित तीन की मौत
IN8@होडल…नेशनल हाइवे करमन बॉर्डर के समीप रविवार सुबह सडक किनारे खडे कैंटर में मथुरा की ओर से आ रही एक…
मुबीन खान ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल को गुलदस्ता भेटकर दी बधाई
IN8@नूंह,मेवात….कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक बंसल को राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाने…
गुरुग्राम जिले में एक दिन में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम …. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोरोना को हराने के प्रण के साथ आयोजित विशेष टीकाकरण महोत्सव में आज स्वास्थ्य…
