IN8@गुरुग्राम…. मंगलवार को पुलिस कमिश्नर केके राव सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी व क्राइम ब्रांच प्रभारियों की बैठक में काफी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने बिलासपुर थाना प्रभारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। जबकि डीएलएफ फेस को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा पांच थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर ही कार्रवाई करने के आदेश दिए और कहा कि यदि कोई मामला थाना स्तर पर नहीं सुलझाया गया और उन तक शिकायत पहुंची तो थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने सख्त आदेश जारी कर कहा कि सभी थाना प्रभारी समझ लें कि यदि किसी थाना क्षेत्र में कोई फर्जी कॉल सेंटर चलता पाया गया और उस पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उस थाना प्रभारी के खिलाफ ना केवल केस दर्ज करवाया जाएगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
नए काले कानूनों से होगा जनता का शोषण और पूंजीपतियों का पोषण: चौधरी संतोख सिंह
IN8@गुरुग्राम…..किसानों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने…
गेहूं-सरसों की सरकारी खरीद शुरू
IN8@फिरोजपुर झिरका ,….. प्रदेश सरकार ने पहली अप्रैल बृहस्पतिवार से सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए लेकिन…
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने की निगम कार्यालय पर हड़ताल
संवाददाता@ गुरुग्राम: नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सैक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हड़ताल…
