अनूपशहर में तैनात महिला दरोगा आरजू पवार ने यौन शोषण से तंग होकर की थी आत्महत्या

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर बुलंदशहर के अनूपशहर मैं तैनात महिला दरोगा आरजू पवार ने यौन शोषण से परेशान होकर की थी आत्महत्या|

मृतका के भाई ने थाना अनूपशहर में पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई पर आरोप लगाते हुए थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार नामजद पीटीआई उमेश शर्मा ने चाय में नशे की गोलियां मिलाकर मृतिका के साथ दुष्कर्म कर बना ली थी वीडियो|

वीडियो दिखाकर लगातार करता रहता था यौन शोषण|मृतका की शादी तय हो जाने के बाद से ही मृतका को कर रहा था ब्लैकमेल जिससे आजिज होकर महिला दरोगा आरजू पवार ने 1 जनवरी को फांसी का फंदा लगाकर कर ली थी आत्महत्या