तमंचे के बल पर कार सवार गुंडों ने किया नाबालिग का अपहरण कार्रवाही ना होने पर लगाई एसएसपी से गुहार

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर_बुलन्दशहर के थाना छतारी क्षेत्र इलाके में ननिहाल से अपने मामा की लड़की के साथ अपने गांव जा रही नाबालिग लड़की को कार सवार गुंडों ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण|साथ में नाबालिग लड़की के मामा की लड़की ने अपनी फूफी के यहाँ पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी|

और बताया की अजय नाम का लड़का एक अन्य लड़के के साथ कार में जबरदस्ती तंमचा के बल पर अपहरण कर ले गए हैं| गाड़ी में जबरदस्ती खींच कर बैठाते समय नाबालिग लड़की अजय छोड़ अजय छोड़ कर चिल्ला रही थी| पुलिस ने किया मामला दर्ज| आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थाना छतारी क्षेत्र निवासी एक नाबालिक किशोरी के अपहरण किया गया हैं|

वादिया की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छतारी पर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर लिया हैं पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है|लेकिन नौ दिन बीतने के बाद अभी तक कोई भी आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है| पीड़ित परिवार ने आरोपी से पुलिस की सांठगांठ का आरोप लगाया है| का आरोप है की पीड़ित दलित परिवार से होने की वजह पुलिस संज्ञान नहीं ले रहीं हैं|

ना कोई कार्यवाही कर रही है| थाना पुलिस द्वारा 9 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने खटखटाया एसएसपी का दरबार एसएसपी ने तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर नाबालिक लड़की को सही सलामत ढूंढ कर आरोपी को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश