कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर के ककोड़ कस्बे के सैनी शिव मंदिर पर बुधवार को कलशयात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कलशयात्रा सुबह मंदिर से प्रारंभ होकर बजरिया, मुख्य बाजार, इंटर कॉलेज रोड़, शिवालय मंदिर, सिकंदराबाद रोड़ होती हुई सैनी शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

जहां कलश स्थापित किए गए। कथा वाचक वृंदावन से पधारे अजय कृष्ण जी महाराज द्वारा पहले दिन सुकदेव द्वारा राजा परिक्षित को भागवत कथा के विभिन्न सोपानों के बारे में बताया।

व्यवस्थाओं में छिद्दा सिंह सैनी, सुल्ली, राकेश, लालमन, नैपाल सिंह, आदि रहे।