सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : सैयद मुनीर अकबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव प्रदेश को-ऑर्डिनेटर और अलीगढ़ मण्डल के प्रभारी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम को हार्दिक धन्यवाद दिया|
जनपद बुलन्दशहर के समस्त कांग्रेसियों द्वारा भी राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया तथा सैयद मुनीर अकबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव प्रदेश को-ऑर्डिनेटर बनाये जाने पर शुभकामनायें दी ।