पेंटिंग से झरने के पानी को साफ सुथरा रखने के लिए किया प्रेरित

Spread the love

IN8@ फिरोजपुर झिरका…. शहर के युवाओं की टीम इन दिनों झरने की साफ सफाई के लिए पूरे मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं और झरनों को दोबारा सुचारू रूप से चलाने के लिए उसमें फंसे मोटे पत्थर,मलवा,गंदगी को हटाने का कार्य बड़ी शिद्दत के साथ कर रहे हैं। वहीं उसके साथ साथ दीवारों पर पेंट करके झिर परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए भी संदेशों को पेंटिंग के जरिए दीवारों पर लिखा जा रहा है।
अपनी टीम के साथ दीवारों पर पेंट कर रहे प्रेम योगी ने बताया कि हमारी टीम पूरी मेहनत के साथ झिर मंदिर सफाई अभियान को लेकर पूरी तरह से सजग है और हमारी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए शहर के युवा हमारे साथ लग रहे हैं। जिसके लिए कुछ समाजसेवियों ने जेसीबी की भी व्यवस्था कराई है, तो कुछ लोग पैसे देने में भी पीछे नहीं हट रहे है। ऐसे में शहर के मौजिज लोगों का यह फर्ज बनता है कि झिर मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाते समय किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट झरने के पानी के अंदर नहीं डालें, और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें कुछ लोग अपने घरों से खंडित हुई देवी देवताओं की तस्वीर व मूर्ति तथा अस्थि विसर्जन करने के लिए आते हैं ।
उन लोगों के लिए हमने अलग से जगह की व्यवस्था करने जा रहे है ताकि किसी प्रकार की गंदगी पानी में जमा ना हो और पानी सुचारु रुप से चल सके। इस मौके पर तिलक सोनी,जितेंद्र सैनी,विश्राम प्रजापति, रितेश हरियाणा, कृष्ण कुमार प्रजापति कार्यरत रहे।