आलिया भट्ट ने मालदीव से स्विमसूट में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन भट्ट और फ्रेंड्स आकांक्षा और अनुष्का रंजन कपूर के साथ छुट्टियां माने के लिए मालदीव गई हुई हैं। मालदीव से इन सभी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट और आकाक्षा रंजन कपूर की स्विमसूट में तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा शाहीन भट्ट और आलिया की कुछ सेल्फी भी सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में आलिया मल्टीकलर के स्विमसूट में बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बिकीनी में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘नीला सागर और एक मीन’। इसके अलावा आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनिवार रात को आकांक्षा के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है।

इससे पहले आकांक्षा ने भी शनिवार को कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह स्विमसूट में दिखाई दे रही थीं। शाहीन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया पिछली बार फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखाई दी थीं। अब रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होनी है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भी काम कर रही हैं। इसी साल आलिया की एक और फिल्म ‘आरआरआर’ भी रिलीज होनी है जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।