अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : ककोड़ पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को चोरी की एक अपाची मोटर साइकिल सहित दनकौर रोड़ ईदगाह के पास कस्बा झाझर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की दो अन्य मोटर साइकिल को दनकौर रोड पर स्थित एक पुराने बने कमरे से बरामद की गई है|

अभियुक्तों द्वारा बरामद वाहनों में सें एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल को ट्रेस करने पर उक्त मोटर साईकिल ईकोटेक-3 जनपद गौतमबुद्धनगर से चोरी होना पायी गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना ईकोटेक-3 पर मुसअं-640/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत है बरामद पल्सर मोटर साइकिल को ट्रेस करने पर उक्त मोटरसाइकिल ई-पुलिस स्टेशन एमवी-थैप्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली क्षेत्र से चोरी होना पाई गई है जिसके सम्बन्ध में मुअसं-029657 पंजीकृत होना पाया गया है |

एवं अभियुक्तों द्वारा मौके से बरामद अपाचे मोटर साइकिल को बहलोलपुर जनपद नोएडा से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गई है जिसके संबंध में सम्बन्धित जनपद थाने से जानकारी प्राप्त की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों कृष्णा पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम भूतगढी थाना जहांगीरपुर बुलन्दशहर शाहिल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम रामपुर बाॅगर थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर अनूप भाटी पुत्र अमरपाल भाटी निवासी ग्राम रामपुर बांगर थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर बरामदगी चोरी की मोटर साईकिल अपाचे नं. एचआर-34एल-8570 चोरी की मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स नं. यूपी-16सीसी-4601 चोरी की मोटर साईकिल पल्सर नं. डीएल-6एसएजे-2422 एक नाजायज छुरी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में|

थाना ककोड़ पर मुअसं-59/21 धारा 411/414 भादवि एवं मुअसं-60/21 धारा 4/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।