शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के कोतवाली ककोड़ के निकटवर्ती गांव सूबरा स्थित शिव पाताली मंदिर पर गुरुवार को कावड़ियों समेत सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने भगवान आषुतोष पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

शिव पाताली मंदिर पर ककोड़, अजयनगर, जैतपुर, शेरपुर, सैंदमपुर, चांगौली, सलैमपुर जाट, इनायतपुर, कुटवाया, अलीपुरा, अमीपुर बांगर आदि गांवों के सैकड़ों श्रृद्धालु हरिद्वार, वृजघाट, अनूपशहर आदि से कावड़िए जल लेकर आए। और जलाभिषेक किया।

मंदिर परिसर में कावड़ियों के अतिरिक्त जलाभिषेक करने वालों की खासी भीड़ रही। मंदिर समिति द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम के साथ भंडारे की व्यवस्था की गई। व्यवस्थाओं में सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा।