वार्ड नम्बर एक में बाटें लगभग 300 जोड़े डस्टबिन

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के शिकारपुर : नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता मिशन के तहत वार्ड नम्बर एक में लगभग 300 जोड़े डस्टबिन डोर टू डोर बाटें नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, ने बताया कि प्रत्येक घर-घर जा कर एक नीला एक हरा डस्टबिन दिया गया है और लोगों से अपील की हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा डालें नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा डालें वहीं नगर पालिका चेयरमैन ने घर-घर जा कर ये भी अपील करी है कि|

अपने घरों का कूड़ा सड़क पर ना फेके ओर नगर पालिका की कूड़े की गाड़ी का इंतजार करें कूड़े की गाड़ी में ही अपने घर का कूड़ा डालें शेष वार्डों में जल्द ही डस्टबिन वितरित किए जाएंगे इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, काशीम अन्सारी, धीरज शर्मा, हरि सिंह बाबू, आकाश, मोहित मित्तल, अतुल, मौजूद रहे ।