राकेश भाटी का छेत्र के गावों में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड कांग्रेश पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राकेश भाटी का ककोड छेत्र के गावों में जगह-जगह फूल मलाओ से किया गया स्वागत समाजसेवी एवं कांग्रेश पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राकेश भाटी ने बताया कि इस सरकार में इस समय जंगल राज कायम हो चुका है |कोई भी सुरक्षित नहीं है|

किसान के लिए भी डीजल और पेट्रोल इतने रेट आसमान पर चल रहे हैं जिससे उसकी खरीददारी करना बहुत मुश्किल हो चुका है| और रसोई गैस के भी दाम आसमान छू रहे हैं | युवाओं को भी इस सरकार में कोई रोजगार नहीं मिल रहा है| सब बेरोजगार हो रहे है| और युवाओं का जीवन अंधकार के समान हो चुका है|

और सरकार का शिक्षा की तरफ भी कोई विशेष ध्यान नहीं है| वैर के आसपास लड़कियों के लिए भी कोई डिग्री कॉलेज खुला चाहिए जिससे हमारी बेटियों को दूर जाना ना पड़े और आने जाने मैं जो असुविधा होती है| वह दिक्कतें पैदा ना हो ठाकुर राकेश भाटी ने बताएं कि इस समय इस सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं |

अगर आने वाले समय में हमारी सरकार बनी तो हर समस्या का समाधान किया जाएगा| लोगों ने समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य ठाकुर राकेश भाटी की बातों का खुले दिल से किया जोरदार स्वागत |

इस मौके पर डॉ राम प्रकाश सिंह इजराइल गहलोत नगर अध्यक्ष ककोड कांग्रेश सलमान लल्लू सलीम राजू वीरपाल पवन अशोक विनोद महेश सुखबीर सिंह रणवीर सिंह अब्दुल अन्य काफी क्षेत्र के आदि लोग मौजूद रहे|