35 लीटर अपमिश्रित शराब, शराब बनाने के उपकरणों सहित तीन शराब तस्कर रामघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : रामघाट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बछेड़ा व ग्राम पेसरी से तीन शराब तस्करों को कुल 35 लीटर अपमिश्रित शराब शराब बनाने के उपकरणों आदि सहित गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त गण शातिर किस्म के शराब तस्कर है जिसके द्वारा अपमिश्रित शराब बना कर उसे बेच कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है|

गिरफ्तार अभियुक्त रामलाल पुत्र इन्द्र पाल निवासी ग्राम बझेडा थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर, प्रताप सिंह पुत्र मनवीर सिंह निवासी उपरोक्त, योगेश पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम पेसरी थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर|

बरामदगी 35 लीटर अपमिश्रित शराब, शराब बनाने के उपकरण, एक कैन, 45 पव्वे खाली मय ढक्कन मिस इण्ड़िया मार्का आदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामघाट पर मुअसं-30 व 31/21 धारा 60/62/72 आबकारी अधि0 व 272/273 भादवि पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।