विवाहिता से मारपीट करने पर पति समेत चार नामजद ससुर पर लगाया बुरी नीयत रखने का आरोप

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कोतवाली छेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति, ससुर, जेठ समेत चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ससुर पर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके ससुराल वाले उससे मायके से मुआवजे मे मिले हिस्से के रूपये लाने की बात कहते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। रविवार को चारों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसकी सास की मौत हो चुकी है। ससुर उस पर बुरी नीयत रखता है।

कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।