अफवाह फैलाने पर मुकदमा दर्ज

Spread the love


चोला। वैर पीएचसी के चिकित्सक ने चौकी के गांव बिरौड़ी ताजपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व गांव में किसी व्यक्ति की स्वाभाविक आक्समिक मौत हो गई। गांव निवासी दिलशाद पर आरोप है कि उसने अफवाह फैलाई कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहे हैं।

उनकी मौत वैक्सीन के लगने से हो रही है। चिकित्सक ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चौकी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।