भ्रमण के दौरान विभिन्न बैंकों का एसएसपी द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायज

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के पुनः प्रसार होने के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भारती सिंह द्वारा बैंको की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाली नगर व देहात क्षेत्र के विभिन्न बैंकों एटीएम का निरीक्षण किया गया तथा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि को व्यापक रूप से चेक किया गया।

बैंकों में उपस्थित सभी व्यक्तियों को मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही बैंक मैनेजरों से वार्ता कर निर्देश दिये गये कि बैंको के अन्दर एवं बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत पालन सुनिश्चित कराया जाये एवं बैंक में सैनेटाइजर की भी उचित व्यवस्था की जाये जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की रोकथाम में मदद मिल सके सभी ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए|

एवं न केवल जनता को मास्क लगवाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराकर सुरक्षित करते हुए बल्कि स्वयं को भी मास्क का प्रयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित रखते हुए अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।