सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : में जिला सूचनाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया पत्र जारी होने के बाद डीएम बुलन्दशहर रविन्द्र कुमार, ने खुद उसका खंडन किया हैl डीएम रविन्द्र कुमार, ने देर रात अपना पत्र और बीडीओ जारी करते हुए कहा है कि कतिपय सूत्रों द्वारा बुलन्दशहर में एक सप्ताह लॉक डाउन होने की अफ़वाह फैलाई गयी हैl ये गलत सूचना है केवल शासन के आदेश के अनुसार रात्रि कर्फ्यू और सप्ताह के अंत में कर्फ्यू ही लागू हैl अब इस प्रकार की गतिविधियों व पत्र आधिकारिक तौर तरीकों से जारी होने के बाद सूचना विभाग के आधिकारिक कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि मीडिया को इस प्रकार की सूचना जारी करने से पहले क्या डीएम साहब से अनुमति नहीं ली थीl अगर अनुमति नहीं थी तो करीब तीन घंटे पहले जारी पत्र में क्यों व्यापारियों की बैठक में प्रशासन की अनुमति दर्शायी थी lअलबत्ता जवाब कुछ भी हो लेकिन आज का यह प्रकरण जनता के बीच में मीडिया की कार्यशैली पर उंगली रखने के लिए काफी हैl जिसके लिए शायद सूचना विभाग जिम्मेदार होगा ।
Related Posts
थानों में तैनाती के वक़्त पुलिस का हो साइको टेस्ट-डॉ संजय कुमार निषाद
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का डिबाई में स्वागत किया गया। सैकड़ो की तादात…
जन जन की यही पुकार भाजपा की बनेगी सरकार महेश शर्मा
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह को जिताने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता मजबूती…
शादी के नाम पर दूल्हे से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : शादी के नाम पर दूल्हे से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी एक लाख रुपये वसूलकर कराई गई…
