सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : में जिला सूचनाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया पत्र जारी होने के बाद डीएम बुलन्दशहर रविन्द्र कुमार, ने खुद उसका खंडन किया हैl डीएम रविन्द्र कुमार, ने देर रात अपना पत्र और बीडीओ जारी करते हुए कहा है कि कतिपय सूत्रों द्वारा बुलन्दशहर में एक सप्ताह लॉक डाउन होने की अफ़वाह फैलाई गयी हैl ये गलत सूचना है केवल शासन के आदेश के अनुसार रात्रि कर्फ्यू और सप्ताह के अंत में कर्फ्यू ही लागू हैl अब इस प्रकार की गतिविधियों व पत्र आधिकारिक तौर तरीकों से जारी होने के बाद सूचना विभाग के आधिकारिक कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि मीडिया को इस प्रकार की सूचना जारी करने से पहले क्या डीएम साहब से अनुमति नहीं ली थीl अगर अनुमति नहीं थी तो करीब तीन घंटे पहले जारी पत्र में क्यों व्यापारियों की बैठक में प्रशासन की अनुमति दर्शायी थी lअलबत्ता जवाब कुछ भी हो लेकिन आज का यह प्रकरण जनता के बीच में मीडिया की कार्यशैली पर उंगली रखने के लिए काफी हैl जिसके लिए शायद सूचना विभाग जिम्मेदार होगा ।
Related Posts
भारतीय किसान संघ ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाई
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर आज भारतीय किसान संघ के द्वारा आज 11 जनवरी 2022 को भारत माता के सच्चे सपूत…
जिला कारागार में एक वर्षिय समद का धूमधाम से मनाया जन्मदिवस
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जिला कारागार, बुलन्द शहर में एक वर्ष के बालक समद का प्रथम जन्म दिन धूमधाम से मनाया…
स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर निर्धन बच्चों की सहायतार्थ निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ
सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहर बुलन्दशहर। स्वामी विवेकानद जयन्ती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) की पूर्व संध्या के अवसर पर सामाजिक संस्था…
