बाईक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव सुनपेड़ा में बाईक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र समेत अन्य लोग घायल हो गए। गांव निवासी मुकेश पुत्र बाबू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसके बेटे शनि की बाईक अज्ञात व्यक्ति से टकरा गई।

जिसे लेकर दूसरे पक्ष के पन्द्रह नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारपीट तथा महिलाओं से बदसलूकी की। दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है। मामला चुनावी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस घायलों को मैडीकल उपचार के बाद मामले की जांच में जुटी है।