विद्या दर्शन ऑफ यूथ के जिलाध्यक्ष मुकुल शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर लगाए पौधे

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्ष लगाओ आभियान के अन्तर्गत पूरी बुलंदशहर जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। और साथ ही मुकुल शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे इतने अनमोल होतें है जितना की जीवन।

पेड़ों का मानव जीवन पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। पेड़ों की तुलना पूरी पृथ्वी पर किसी भी अन्य वस्तु से नहीं कि जा सकती है, इसीलिए पेड़-पौधों को हरा सोना भी कहा जाता है। प्रकृति के द्वारा किया हुआ यह उपकार कभी चुकाया नहीं जा सकता है। पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करते हैं।

वर्तमान समय में होने वाले प्रदूषण जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण जैसे अन्य कई प्रकार के प्रदूषण को कम करने का कार्य पेड़ करता है।
इसलिए हम सभी को एक पोधा जरूर लगाना चाहिए और उसे पालना भी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकुल शर्मा, मोनू मोहनपुर, हर्षित पंडित, सोनू शर्मा, आकाश शर्मा और डॉ हृदेश यादव आदि मौजूद रहे।