कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बांटी कोरोना बचाव किट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के ककोड़। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ठाकुर राकेश सिंह भाटी ने नंगला वंशी, खानपुर ,मांगरौल ,फतेहपुर जादौन  कस्बा ककोड़ में कोराना के लिए दवाई की किट बांटी।

  राकेश भाटी ने बताया कि सभी लोग अभी सुरक्षित तरह से अपना बचाव करें। मास्क लगाकर जाएं सैनिटाइज और साबुन से हाथ धोते रहें ।

बिल्कुल  लापरवाही ना करें। अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें। बताया कि यह अभियान चलता रहेगा। इसराईल गहलौत आदि मौजूद रहे।