हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के पैर में लगी गोली

Spread the love

IN8@बिहार के सुपौल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादी समारोह में वरमाला की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन को गोली लग गई. गोली लगते ही दुल्हन धड़ाम से गिर गई. वहीं, हर्ष फायरिंग करते हुए युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है l

https://youtu.be/ayJqW7ZqKvc

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. वरमाला के दौरान ही दुल्हन स्टेज पर गोली लगने से घायल होकर गिर गई. गनीमत ये रही कि गोली दुल्हन के पैर में जाकर लगी. आनन फानन में दुल्हन को इलाज के लिए ले जाया गया. दुल्हन का इलाज सहरसा के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है l

घटना को लेकर एएसपी रामानंद कौशल ने बताया कि वायरल वीडियो प्रतापगंज थाना इलाके के गोविंदपुर में रहने वाले कृपाराम यादव की बेटी की शादी का हैl