बच्चों की कहासुनी में मारपीट

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। झाझर निवासी पप्पू आलम पुत्र उमर मौहम्मद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। जिन्हें समझाबुझाकर शांत कर दिया।

गुरुवार सुबह पीड़ित झाझर स्थित अपने ऑफिस पर साफ सफाई करके बैठा था। तभी बाईक और कार में सवार होकर सात लोग हाथों में लाठीडंडे, तमंचे आदि लेकर आए।और आते ही मारपीट शुरू कर दी।

शोरशराबा सुनकर रिस्तेदार आया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

https://youtu.be/-jaHlwxVBQc