प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। महिलाओं को प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। जिससे उन्हें किसी का मोहताज न रहना पड़े। ये बात महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने क्षेत्र के चार गांवों में प्रशिक्षण केन्द्रों के उद्घाटन के मौके पर कहीं।


संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अभियान चला रखा है। बताया कि अब तक संस्थान करीब दस हजार महिलाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दे चुका है। जिसमें ब्यूटीशियन, सिलाई कढ़ाई, बुनाई आदि हैं। संस्थान की तरफ से शुक्रवार को क्षेत्र के गांव खवासपुर, गांगरौल, बीछठ सुजानपुर व श्रीका महमदपुर में प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।

जिसमें असहाय, कमजोर आय वर्ग वाली महिलाओं समेत अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की बात कही गई। इस मौके पर नीतू प्रजापति, अर्चना शर्मा, सावित्री देवी, शकुंतला देवी,शिवानी आदि अनेक महिलाएं व युवती मौजूद रहीं।