सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या के आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर चोला थाने के गांव पचौता में शुक्रवार दोपहर मामूली कहासुनी पर संघर्ष में घायल सेवानिवृत्त सैनिक विजयपाल की उपचार के दौरान मौत मामले में पुलिस आरोपी नामजदों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।


गांव निवासी भीष्म सिंह पुत्र अंगद सिंह ने भाई विजयपाल, उसकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र इन्द्रपाल पर धारदार हथियारों से हमला करने पर सल्लू ,उसकी पत्नी सुमन और तीन बेटों अरूण, तरुण व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमें विजयपाल की उपचार के दौरान शनिवार रात मौत होने पर रविवार को हाइवे पर जाम लगाया गया। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दविश दी जा रहीं हैं।