युवती से तमंचे के बल पर शादी करने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी पुत्री उसकी देखभाल के लिए उसके साथ रहती है। रबूपुरा कोतवाली के गांव निलौनी मिर्जापुर निवासी हरेन्द्र भाटी पुत्र खेमीसिंह उसके गांव में ही रहता है।

जो उसकी पुत्री से जबर्दस्ती तमंचे के बल पर शादी करने का दबाव बनाता है। सोमवार सुबह आरोपी उसके घर में घुस आया। और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सक्सैना ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।