बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली देहात कालौनी निवासी सविता (35 वर्ष) पत्नी नरसिंह मंगलवार देरशाम अपने ससुर ओमपाल के साथ बाईक से किसी स्वजन के यहां से गमी से लौट रही थी। जैसे ही बाईक धनौरा गांव के बाहरी छोर स्थित मंदिर के पास पहुंची।

तभी ब्रेकर आने पर उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी विवाहिता को उपचार हेतु वैर पीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़कर गई है।