होमगार्ड ने युवक का खोया मोबाईल लौटाया

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़/चोला। थाने में तैनात होमगार्ड मोनू भाटी व संजीव कुमार मंगलवार को नैथला हसनपुर में पंजाब नेशनल बैंक पर ड्यूटी कर रहे थे।

तभी उन्हें सड़क किनारे एक मोबाईल मिला। लोगों से जानकारी करते हुए नैथला हसनपुर के ही आर्यन शर्मा पुत्र पवन शर्मा को ईमानदारी के साथ मोबाइल सौंपा। लोगों में दोनों होमगार्डों की ईमानदारी की चर्चा रही।