खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़ शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में भाव राव देवरस सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककोड़ बुलंदशहर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व छात्र मोहित सिंघल ने गुब्बारा फोड़ कर गुब्बारा युद्ध से प्रतियोगिताओं का प्रारंभ किया।

इस अवसर पर गुब्बारा युद्ध चम्मच दौड़ सादा दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद रस्साकशी कबड्डी खो खो म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विशेष आकर्षण महिला अभिभावकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रही जिसमें नेहा सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अन्य सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करता बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष सिंगल कोषाध्यक्ष गौतम मित्तल पवन कुमार सिंगल मोहित सिंघल मनीष गर्ग तनुज तायल तथा बहुत से अभिभावक उपस्थित रहे उन्होंने प्रतियोगी बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया