बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनुस व पूर्व विधायक गजेंद्र चौधरी ने की प्रेस वार्ता

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस ने बसपा का दामन छोड़ राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि हाजी यूनुस पूर्व में हुए उपचुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे स्थान पर रहे थे, तो उनके बाद अनूपशहर से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह ने भी बसपा छोड़ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।

जिसके बाद राष्ट्रीय लोक दल पार्टी में भी खुशी की लहर देखी गई। आज राष्ट्रीय लोक दल पार्टी व सपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस का जमकर स्वागत किया गया। वही सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर गठबंधन के नेताओं द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस का जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया।

जिसमें रालोद नेताओं ने भाजपा पर जमकर तंज कसे और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन की सरकार बनने की बात कही तो वहीं उन्होंने महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी आदि को मुद्दा बताते हुए बुलंदशहर में भी सातों विधानसभा सीट गठबंधन की होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने की बात कही।

वही पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनुस व पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहे रालोद के पीके सिंह,रालोद जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी-के साथ रालोद व सपा के वरिष्ठ नेतागण और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।