खेतों पर काम करने गयीं युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। कोतवाली के गांव में उपले पाथने गई युवती से गांव निवासी व्यक्ति ने अश्लील हरकत कर सरसों के खेत में खीचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे ले लिया।


गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर  दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि रविवार दोपहर उसकी पुत्री गोबर पाथने के लिए खेतों पर गई। तभी वहां पहले से ही मौजूद श्रीपाल पुत्र हरचंदी युवती को देखकर अश्लीलता करने लगा। कुछ देर बाद आरोपी ने युवती को बुरी नीयत से खेत में खीचने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। युवती को मैडीकल परीक्षण और मजिस्ट्रेटी बयान हेतु भेजा गया है।