अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में छात्रसंघ प्रत्याशी पुलकित शर्मा ने किया माक्स वितरण

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर जिले के लखावटी में स्थित अमर सिंह महाविद्यालय में आज छात्रसंघ प्रत्याशी पुलकित शर्मा जो छात्र छात्राओं और कॉलेज स्टाफ के साथ सदैव तत्पर रहते हैं और बुलंदशहर जिले में छात्र-छात्राओं की आवाज बने हुए हैं ऐसे समाजसेवी और छात्रसंघ प्रत्याशी पुलकित शर्मा ने आज कॉलेज में छात्र छात्राओं को और कॉलेज के समस्त स्टाफ को मार्क्स वितरण किया और कोरोना की तीसरी लहर के बारे में जागरूक किया।

बताया की मार्क्स लगाके रखें और सुरक्षित रहे आप हैं तो आपका परिवार है आपका परिवार है तो आपका समाज है और आपका समाज है तो आपका देश है आपके देश की जिम्मेदारी आपके ऊपर निर्भर करती है इसलिए सुरक्षित रहें इसी दौरान पत्रकार बंधुओं की बातचीत पुलकित शर्मा से हुई तो उन्होंने बताया कि मैं सदैव छात्र हित के लिए लड़ाई लड़ता आया हूं और इसी प्रकार लड़ता रहूंगा सदेव छात्र छात्राओं के साथ था और उनके लिए निरंतर नए-नए प्रयास करता रहूंगा।

और बताया कि हरसामाजिक समस्या का समाधान बन जाऊ जरूरतमंदो की जरूरत का सामान बन जाऊँ बनकर नेता नेतागिरी करने का शौक नही मुझे चाहत है समाज सेवा का दूसरा नाम बन जाऊ
इस दौरान इस कार्यक्रम में अभय पाली मुकुल भारद्वाज टिंकू पंकज शिवम कुमार शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे ।