जिले की 7 विधानसभा सीटों पर 65 .12 प्रतिशत हुआ मतदान

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में आज 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान हुआ संपन्न बुलंदशहर की सातों विधानसभा पर 65.12 प्रतिशत हुआ मतदान।


बुलंदशहर में शांतिपूर्वक हुआ मतदान
सिकंदराबाद में 68.90
बुलंदशहर में 65.46
स्याना में 65 .09
अनूपशहर मे 61.90
डिबाई में 63.12
शिकारपुर में 64.68
खुर्जा में 66.95
पूरे जनपद भर में प्रतिशत आंकड़ा पहुंचा 65.16।


हम बात करें सातों विधानसभा पर किस-किस का रहेगा दबदबा तो सदर विधानसभा पर गठबंधन प्रत्याशी हाजी यूनुस और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी में रही कांटे की टक्कर ।


सिकंदराबाद विधानसभा पर समाजवादी पार्टी राहुल यादव और भाजपा से लक्ष्मी राज के बीच में रही कांटे की टक्कर।


अनूप शहर विधानसभा त्रिकोणीय रहा मतदान का आंकड़ा। प्रथम स्थान पर बसपा प्रत्याशी रामेश्वर लोधी और उसके बाद गठबंधन प्रत्याशी के के शर्मा व भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली कांग्रेस के प्रत्याशी गजेंद्र चौधरी का नहीं चढ़ा जनता पर जादू।


शिकारपुर विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा व लोकदल प्रत्याशी किरण पाल सिंह के बीच में रही कांटे की टक्कर
डिबाई विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हरीश लोधी व भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के बीच रही कांटे की टक्कर।


स्याना विधानसभा पर भी रहा त्रिकोणीय मुकाबला लोक दल से दिलनवाज खान भाजपा देवेंद्र सिंह लोधी और बसपा से सुनील भारद्वाज के बीच रही कांटे की टक्कर।
खुर्जा विधानसभा पर भी राह भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी सिंह और सपा प्रत्याशी बंसी सिंह पहाड़िया के बीच कांटे की टक्कर।


बुलंदशहर सातों विधानसभा पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी ,एम आई एम ,शिवसेना , पीस पार्टी ,आजाद समाज पार्टी, के प्रत्याशी नहीं चढ़ पाए जनता पर अपना रंग।


सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है अब देखना होगा कि आगामी 10 मार्च को कौन बनेगा बुलंदशहर विधायक किसका चमकेगा सितारा।