किशोरी को घर में खींच कर किया दुष्कर्म

Spread the love



सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर।कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को घर में खींचकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम को अपनी ताई के घर से वापस लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और अपने घर में खींच कर ले गया।

जहां उसने किसोरी के साथ  दुष्कर्म किया।जिसके बाद किसोरी अपने घर पहुंची और पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी  दी।तो परिजन पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली  पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने उक्त  मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी/डीआईजी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तलाश जारी है | आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा|