आरोपी पर पीड़ित परिवार पर फैसले का दवाब बनाने का आरोप पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। थाना आहार  बलात्कारी अमित कुमार द्वारा पीड़िता के परिजनों पर फैसला करने का दवाब बनाने व जान से मारने की धमकी देने पर पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की है| आपको बता दें पीड़िता द्वारा एसएसपी बुलंदशहर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि थाना आहार क्षेत्र के एक ग्राम में पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती तमंचे के बल पर अमित कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा 4 फरवरी को दुष्कर्म किया गया था|

जिसके खिलाफ अहार थाने में 376 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है| लेकिन बलात्कारी अमित कुमार खुलेआम घूम कर पीड़िता के परिजनों पर फैसला करने  का दबाव बना रहा है।पीड़ित के परिजनों द्वारा फैसला न करने पर पीड़िता के भाई के खिलाफ एत्माददौला थाना जिला आगरा में एक षड्यंत्र व पुलिस से सांठगांठ कर फर्जी झूठा मुकदमा पंजीकृत कराया गया है| 

और पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी  दे रहा है पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बलात्कारी को गिरफ्तार करने की मांग की हे |एसएसपी/डीआईजी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि उक्त मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी|