जिले की 7 विधानसभा सीटों पर जीते हुए प्रत्याशियों का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव का नतीजे आ चुके हैं फिर एक बार उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन गई है। वहीं जिला बुलंदशहर की सात विधानसभा सीटों की बात करें तो फिर एक बार 7 विधानसभा सीटों पर कमल खिल गया है। सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत हासिल कर रालोद गठबंधन प्रत्याशी हाजी यूनुस को बहुत बुरी तरह पराजित किया है।

वहीं खुर्जा विधानसभा सीट से प्रथम बार मीनाक्षी सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत हासिल कर सपा गठबंधन प्रत्याशी वंशी पहाड़िया को बहुत बुरी तरह हराया है डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह लोधी ने रिकॉर्ड तोड जीत हासिल कर सपा सपा गठबंधन प्रत्याशी हरीश लोधी ने हराया स्याना विधानसभा सीट से देवेंद्र सिंह लोधी ने 2017 की तरह रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर रालोद गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान को पराजित किया।

अनुपशहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा ने 2017 की तरह रिकॉर्ड तोड़ो से जीत हासिल की एनसीपी के गठबंधन प्रत्याशी केके शर्मा को बहुत बुरी तरह पराजित किया। शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने फिर एक बार जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए रिकॉर्ड तोड़ो से जीत हासिल की रालोद गठबंधन प्रत्याशी किरण पाल सिंह को पराजित किया ।

सिकंदराबाद सीट से भाजपा के चहेता नेता प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह ने पार्टी के विश्वास पर खरे उतरते हुए सपा गठबंधन प्रत्याशी राहुल यादव को हराकर सिकंदराबाद सीट पर विजय हासिल की। जिले की सातों विधानसभा सीट पर जीते हुए प्रत्याशी को भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया सांसद भोला सिह जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग एवं तमाम भाजपा दिग्गज नेताओं कार्यकर्ताओं ने सातों सीटों के जीते हुए प्रत्याशियों का भव्य रुप से जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई खिला कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

1:- डिबाई विधानसभा।डिबाई विधानसभा सीट पर बीजेपी से चन्द्रपाल सिंह लोधी ने 128214 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 67921 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी हरीश लोधी को 60293 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी किरन पाल सिंह लोधी ने 24402 वोट हांसिल किए।

2:- शिकारपुर विधानसभा।शिकारपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी से अनिल शर्मा ने 112968 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 55211 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे गठबंधन प्रत्याशी किरनपाल चौधरी को 57757 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी रफीट फड्डा ने 37193 वोट हांसिल किए।

3:- स्याना विधानसभा।स्याना विधानसभा सीट पर बीजेपी से देवेन्द्र सिंह लोधी ने 148342 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 89135 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान को 59207 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी सुनील कुमार ने 36043 वोट हांसिल किए।

4:- सिकन्दराबाद विधानसभा।सिकन्दराबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी से लक्ष्मीराज ने 124620 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 28946 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राहुल कुमार को 95674 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी मनवीर सिंह ने 42351 वोट हांसिल किए।

5:-खुर्जा विधानसभा।खुर्जा विधानसभा सीट पर बीजेपी से मीनाक्षी सिंह ने 136655 वोट मिले हैंभाजपा प्रत्याशी ने 66536 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बंशी सिंह को 70119 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी विनोद कुमार ने 45173 वोट हांसिल किए।

6:- सदर विधानसभा।सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी से प्रदीप चौधरी ने 125995 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 25346 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मौ० युनिस खान को 100649 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर बहुजन पार्टी मौ० मोबिन कल्लू कुरैशी ने 24147 वोट हांसिल किए।

7:- अनूपशहर विधानसभा।अनूपशहर विधानसभा सीट पर बीजेपी से संजय शर्मा ने 124878 वोट मिले हैं।भाजपा प्रत्याशी ने 77189 वोट से जीत हांसिल की हैं।दूसरे स्थान पर रहे बहुजन पार्टी प्रत्याशी रामेश्वर को 47689 वोट मिले हैं।तीसरे स्थान पर एनसीपी प्रत्याशी के० के० शर्मा ने 44025 वोट हांसिल किए।