साकेत कोर्ट : जज ने पत्नी के साथ की आत्महत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की एक अदालत के न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने अपने भाई के घर पर आत्महत्या कर ली। वहीं पूरी घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

रविवार सुबह पूरे मामले का पता चला। इसके बाद से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या करने वाले जज का नाम अशोक बेनीवाल है, लेकिन पत्नी के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।जानकारी के मुताबिक, बेनीवाल दक्षिण दिल्ली के साकेत कोर्ट में जज थे।

हादसे की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल और उनकी पत्नी ने किस वजह से आत्महत्या की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शनिवार को वह अपने भाई के यहां छतरपुर गए थे। दंपति ने उनके घर पर ही अपनी जान दे दी। आत्महत्या कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक पत्नी समेत जान गंवाने वाले अशोक कुमार एक भाई और बहन भी जज हैं। अशोक बेनीवाल के चाचा जेपी नारायण भी साकेत कोर्ट में जज रह चुके हैं।बता दें कि जनवरी 2021 में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-9 योगेश कुमार शर्मा (46) ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पड़ोसी जजों ने गार्डों की मदद से दरवाजा तोड़ा और पास के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।