जर्जर खंबे से लाईन उतारकर पेड़ से बांधी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहरककोड़। क्षेत्र के गांव खाजपुर में मुख्य मार्ग पर एक सप्ताह पहले आंधी से जर्जर हुए खंबे से लाईन उतारकर पेड़ से बांध दी। ग्रामीणों ने बताया कि पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने लाईन को नीम के पेड़ से बांध दिया है।

जिससे आधे गांव की बिजली गुल हो गई। तथा पेड़ से लाईन बंधी होने से कोई भी हादसा हो सकता है। एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि खंबे को लगवाया जा रहा है।