गांव ऐमनपुर में जिलाधिकारी ने काली नदी तक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज तहसील सदर के अंतर्गत गांव एमनपुर में बरसात के मौसम में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र की कृषि भूमि में पानी भरने से फसलों को होने वाली क्षति से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों द्वारा अनुरोध किए जाने पर आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य अधिकारियों के साथ गांव से काली नदी तक का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया गया।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारी बुलंदशहर को निर्देशित किया गया कि काली नदी में जमी सिल्ट को साफ कराया जाए जिससे बरसात के मौसम में पानी काली नदी से आसपास की कृषि भूमि में नहीं जा पाए।