भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति ने किया किसान पंचायत का आयोजन

IN8@जेवर (ग्रेटर नोएडा) आज भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति द्वारा एक किसान पंचायत का आयोजन जेवर विधानसभा के गांव रौनीजा में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सौदान नेताजी एवं संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव रामभरोसे शर्मा जी ने किया। पंचायत में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं तहसीलदार विनय भदौरिया किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया ।

किसानों ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति इस क्षेत्र के प्रत्येक गांव में इस तरह की पंचायत का आयोजन करेगी एवं किसानों की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने का काम किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

पंचायत में मुख्य रूप से निम्न समस्याओं का ज्ञापन दिया गया-1.किसानों को 10 परसेंट प्लॉट विकसित सेक्टर में दिया जाए,2.यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, खेल का मैदान, पंचायत घर आदि का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाए।


3.रबूपुरा से खेड़ा भानपुर के लिए जाने वाले मुख्य रास्ते पर एक्सप्रेसवे अंडरपास के बराबर में एक गोल चक्कर का निर्माण कराया जाए।4.यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कंपनियों में योग्यता के अनुसार स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
5.यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले एक्सप्रेस वे के अंदर अंडरपासो में लाइट की व्यवस्था की जाए।


6.स्मार्ट विलेज ओं में बेहतर सामग्री का प्रयोग किया जाए एवं जल्द से जल्द कार्यों को पूरा किया जाए ये मुख्य मांग रही। किसानों ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को 1 महीने का टाइम दिया है अगर 1 महीने के अंदर इन मांगों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती है तो मजबूरन यहां के किसान भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के बैनर तले यमुना प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।


इस दौरान महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश छौंकर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज प्रधान, राष्ट्रीय महासचिव हरिओम रुस्तमपुर, राष्ट्रीय सचिव अंसार उस्मानपुर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मुकेश गॉड, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील शर्मा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित शर्मा, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, प्रदेश सचिव धर्म सिंह जीनवाल, आदि लोगों ने भी संबोधित किया
पंचायत में संगठन विस्तार करते हुए रघुराज नेताजी रुस्तमपुर को राष्ट्रीय सचिव, खैमी पहलवान को राष्ट्रीय सलाहकार, मुकेश कुमार गौड़ को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, शाहरुख चौधरी एवं मुरसलीन चौधरी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।


पंचायत में महिला जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी, मुतैना प्रधान जितेन्द्र चौधरी, जेवर नगर अध्यक्ष फिरोज खान, जेवर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष छौंकर, प्रदेश सचिव युवा योगेश छौंकर, जेवर तहसील अध्यक्ष रिशिपाल दयानतपुर, बाबू सिंह, भूरा खान, देव पाल सिंह, देव प्रधान जी, सौदान नेताजी, प्रदेश सचिव रोहित चौधरी, फहीम भाटी, जितेन्द्र मास्टर जी, ओमप्रकास सिहं, रौतास ड्राइवर, विनोद रौनीजा, सुभाष, रविन्द्र सिहं, ओमप्रकाश जाटव, कर्नल सिहं, श्रीचंन्द जाटव, मोनू सिहं, पवन भाटी, सुरजन सिहं, विपिन भाटी, देवेन्द्र सिहं, सोनू रुस्तमपुर, कालू भाटी आदि लोग मौजूद रहे।